आत्महत्या

रांची: डोरंडा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

रांची के डोरंडा में एक घरेलू काम करने वाली महिला का शव फंदे से लटका मिला है. पति से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

By News11 Bharat
रांची: डोरंडा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के डोरंडा काली मंदिर रोड के पास रहने वाले प्रदीप सेन के घर में काम करने वाली एक महिला ने आज शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर के रहने वाली सुमन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही सुमन के परिवार वाले पहुंच गए. उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है.

पांच महीने पहले हुई थी शादी 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुमन पिछले 2 साल से प्रदीप सेन के घर में काम कर रही थी. करीब पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. सुमन का पति बेंगलुरु में काम करता है. आज सुबह ही दोनों पति-पत्नी की वीडियो कॉल पर बात हुई थी. सुमन के फोन में मिली चैट के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के बाद सुमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

पति ने कॉल कर बताया- सुमन कुछ करने वाली है

इस संबंध में प्रदीप सेन के घर वालों ने बताया कि सुबह सुमन के पति ने कॉल किया था और कहा कि जल्दी से उसके कमरे में जाइए वह कुछ करने वाली है. इसके बाद जैसे ही वे लोग सुमन के कमरे में पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया, तो सामने सुमन पंखे से लटकी मिली. पुलिस ने मृत महिला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. 

इसे भी पढ़ें: रातू थाना परिसर में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल