कार्रवाई

बरही में अंचल अधिकारी की छापेमारी, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त कर बरही थाने को सौंपे गए

एनजीटी के नियमों की उड़ रही धज्जियां, छापेमारी में 15-20 वाहन भागने में सफल

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरही में अंचल अधिकारी की छापेमारी, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त कर बरही थाने को सौंपे गए

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  बरही अंचल अधिकारी द्वारा शुक्रवार सुबह अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त कर बरही थाना को सौंप दिया गया.  बरही अंचल अधिकारी ने आज सुबह अवैध बालू के कारोबार में लगे वाहनों पर छापेमारी की. इस दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त किया गया. दोनों वाहनों को बरही थाना के हवाले कर दिया गया है. 

15-20 गाड़ियां भागने में सफल  

सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान 15 से 20 बालू लदे वाहन मौके से भागने में सफल रहे. अंचल कार्यालय को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव और परिवहन हो रहा है. 

एनजीटी नियमों की अनदेखी  

बालू तस्कर एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. मानसून सीजन में नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध है, फिर भी धड़ल्ले से अवैध खनन और परिवहन जारी है. 

अंचल अधिकारी ने बताया कि अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. जब्त वाहनों के मालिकों पर खनन विभाग के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: राजगंज में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल