बिहार में 1 जून से नई EV नीति लागू, महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और स्कूटी पर 12 हजार सब्सिडी

बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV नीति-2026 लागू करने का फैसला किया है। नई नीति में महिलाओं को ई-कार, स्कूटी और थ्री-व्हीलर खरीदने पर विशेष सब्सिडी दी जाएगी।<br/><br/>

By sawan kumar
बिहार में 1 जून से नई EV नीति लागू, महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और स्कूटी पर 12 हजार सब्सिडी

बिहार में 1 जून से नई EV नीति लागू

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क

पटना -    बिहार सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति-2026 लागू करने का फैसला किया है। यह नीति 1 जून 2026 से प्रभावी होगी। सरकार का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण कम करना, पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना और लोगों को पर्यावरण अनुकूल वाहनों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। नई नीति की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी तय की है। वहीं ई-स्कूटी, बाइक या स्कूटर खरीदने पर 12 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार में 1 जून 2026 से नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू होगी
  • महिलाओं को ई-कार पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी
  • ई-स्कूटी और बाइक पर महिलाओं को 12 हजार तक अनुदान
  • पुरुषों को केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10 हजार की राहत
  • ई-थ्री व्हीलर पर महिलाओं को 50 से 60 हजार तक सब्सिडी
  • सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 50% तक टैक्स छूट का प्रावधान
  • सब्सिडी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी

पुरुषों के लिए सीमित लाभ, थ्री-व्हीलर सेक्टर पर भी फोकस

नई ईवी नीति में पुरुषों को भी कुछ राहत दी गई है, लेकिन उनका दायरा सीमित रखा गया है। सामान्य वर्ग के पुरुष यदि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदते हैं तो उन्हें 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी, जबकि इलेक्ट्रिक कार पर कोई अनुदान नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने इलेक्ट्रिक मालवाहक थ्री-व्हीलर को भी नीति में शामिल किया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ऐसे वाहनों पर 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं को 60 हजार रुपये तक का लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को और किफायती बनाने के लिए मोटर वाहन टैक्स में भी 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है।

ऑनलाइन आवेदन से आसान होगी प्रक्रिया, बढ़ेगी ईवी की मांग

सरकार ने सब्सिडी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला किया है ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की मदद से ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जहां 1 जून से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन के लिए बिहार का निवासी होना अनिवार्य होगा और वाहन की खरीद भी राज्य के भीतर से करनी होगी। साथ ही बैंक पासबुक, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर और आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई नीति से बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ सकती है। खासकर महिलाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी। इससे प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंच से शिक्षकों को कहा ‘जल्द आपको सचिवालय बुलाएंगे..अधिकारियों के साथ बैठाएंगे

संबंधित सामग्री

बाढ़ के खतरे पर आज बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लेंगे तैयारियों का जायजा

बाढ़ के खतरे पर आज बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लेंगे तैयारियों का जायजा

बिहार में मानसून और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभाग की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा


पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि का इस्तेमाल राज्य की खराब आर्थिक स्थिति का संकेत है।

मुंगेर के 1.21 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, डीबीटी से खातों में पहुंची बढ़ी हुई पेंशन राशि

मुंगेर के 1.21 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, डीबीटी से खातों में पहुंची बढ़ी हुई पेंशन राशि

मुंगेर जिले के 1.21 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में मई 2026 की बढ़ी हुई पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों को संबोधित कर

मेडल लाओ, नौकरी पाओ: बिहार के खिलाड़ियों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

मेडल लाओ, नौकरी पाओ: बिहार के खिलाड़ियों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने के लिए खेल क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रही है। मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना को मजबूत करने के साथ राज्यभर में खेल ढांचे का

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप! 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई, कुल संख्या 32 हुई

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप! 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई, कुल संख्या 32 हुई

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही विभाग द्वारा कार्रवाई झेलने वाले अंचल अधिकारियों क