बिहार में बड़ा एक्शन: 14 सीओ पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त हुए दिलीप जायसवाल

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में 14 सीओ पर कार्रवाई की है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा।

By sawan kumar
बिहार में बड़ा एक्शन: 14 सीओ पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त हुए दिलीप जायसवाल

14 सीओ पर गिरी गाज

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -   दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितता और काम में लापरवाही को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। विभाग ने एक साथ कुल 14 अंचल अधिकारियों (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की है। किसी पर आरोप पत्र गठित किया गया है तो किसी की वेतन वृद्धि रोकी गई है, वहीं एक अधिकारी को निलंबित भी कर दिया गया है। मंत्री ने साफ कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी।

हाईलाइट्स - 

  • राजस्व विभाग ने 14 सीओ पर की बड़ी कार्रवाई
  • कई अधिकारियों पर आरोप पत्र, वेतन वृद्धि पर रोक
  • कांटी की सीओ ऋषिका निलंबित
  • भ्रष्टाचार पर “जीरो टॉलरेंस” की चेतावनी

कई अधिकारियों पर आरोप पत्र, वेतन वृद्धि पर रोक

विभागीय कार्रवाई के तहत तत्कालीन सीओ पत्थरघट राकेश कुमार, जो घूस लेते गिरफ्तार हुए थे, उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का निर्णय लिया गया है। पाटलिपुत्र के अंचल अधिकारी अनुज कुमार के वेतन पर रोक लगाई गई है। दानापुर के चंदन कुमार, सिशवन के पंकज कुमार, गोपालगंज के रजत कुमार बरनवाल, एकमा के अमलेश कुमार, छपरा सदर की कुमारी अंचल और बैरिया के तत्कालीन सीओ अनिल कुमार के खिलाफ भी विभाग ने आरोप पत्र गठित किया है।

इसके अलावा राघोपुर के संजीव कुमार त्रिवेदी और पालीगंज के राकेश कुमार की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। पालीगंज के सीओ पर आय से अधिक संपत्ति और अवैध बालू खनन में संलिप्तता के आरोप हैं। वहीं गोपालपुर-भालपुर के राजकिशोर शर्मा की पेंशन में पांच साल तक कटौती का आदेश दिया गया है।

सरकारी जमीन और वित्तीय अनियमितता के मामलों में भी कार्रवाई

सुपौल के तत्कालीन सीओ बुच्ची कुमार पर अवैध दाखिल-खारिज में संलिप्तता को लेकर कार्रवाई की गई है। सारण के इसुआपुर सीओ सतीश सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं कांटी की सीओ ऋषिका को सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और दोषी पदाधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर सम्राट चौधरी का बयान, कहा- हरित विकास को मिलेगी नई रफ्तार

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।