बक्सर का 26.40 करोड़ का पुल खुलने से पहले ही टूटा, क्या यह भ्रष्टाचार का प्रमाण है?

बक्सर में 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना रेल ओवरब्रिज उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते

By sawan kumar
बक्सर का 26.40 करोड़ का पुल खुलने से पहले ही टूटा, क्या यह भ्रष्टाचार का प्रमाण है?

बक्सर का 26.40 करोड़ का पुल खुलने से पहले ही टूटा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

बक्सर -   बक्सर में 26.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर बक्सर के सांसद Sudhakar Singh ने निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि कोई पुल जनता के उपयोग में आने से पहले ही जवाब दे देता है, तो यह निर्माण एजेंसियों, अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। सांसद ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

हाईलाइट्स - 

  •  बक्सर में 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना रेल ओवरब्रिज उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त।
  •  सांसद सुधाकर सिंह ने निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
  •  रेल मंत्री से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग।
  •  ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठी।
  •  बंद पूर्वी रेल फाटक को तत्काल खोलने की भी मांग की गई।

रेल मंत्री से उच्चस्तरीय जांच और FIR की मांग

सांसद सुधाकर सिंह ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्माण कार्य में शामिल ठेकेदार, अभियंता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सांसद का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसों से बनने वाली परियोजनाओं में इस तरह की अनियमितता न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

बंद पूर्वी रेल फाटक खोलने की मांग, जनता में आक्रोश

सुधाकर सिंह ने यह भी मांग की है कि पुल के निर्माण के कारण बंद किए गए पूर्वी रेल फाटक को तत्काल प्रभाव से खोला जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुल के उपयोग में आने से पहले ही उसके क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र की जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर करोड़ों रुपये की परियोजना पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा, “जब 26.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए, तब उद्घाटन से पहले ही पुल कैसे क्षतिग्रस्त हो गया?” उन्होंने कहा कि इस प्रश्न का जवाब जनता जानना चाहती है और सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्य सामने लाने चाहिए। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ृें - एक पेड़ मां के नाम ; अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, लगाए गए सैकड़ों पौधे

संबंधित सामग्री

मांग पूरी नहीं हुई तो ठप होगा बिहार का यह रेल रूट : क्रॉसिंग को लेकर बक्सर में उग्र हुआ आंदोलन

मांग पूरी नहीं हुई तो ठप होगा बिहार का यह रेल रूट : क्रॉसिंग को लेकर बक्सर में उग्र हुआ आंदोलन

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोलने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों नारेबाजी की।

बक्सर श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार की हदें पार, वसूली के लिए घंटों रोके रखा शव

बक्सर श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार की हदें पार, वसूली के लिए घंटों रोके रखा शव

अस्पताल के बाद अब श्मशान में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। बक्सर श्मशान घाट का मामला सामने आया है जहां श्मशान कर्मी द्वारा वसूली के लिए परिजनों को घंटों परेशान किया जा रहा है। <br/><br/>

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन के तहखाने से जब्त लाखों के विदेशी शराब

बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन के तहखाने से जब्त लाखों के विदेशी शराब

बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।<br/>

बदल जाएगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समेत कई योजनाओं को मंजूरी

बदल जाएगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समेत कई योजनाओं को मंजूरी

बिहार के बक्सर नगर परिषद की 427 करोड़ रुपये की नौ शहरी विकास योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनमें जिनमें फ्लोटिंग रेस्तरां और मल्टी-लेवल पार्किंग की भी सुविधा शामिल है। <br/>