मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग का बड़ा अभियान, 42 होटल-हॉस्पिटल को नोटिस

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 73 अस्पतालों और 86 होटलों का ऑडिट किया, जिसमें 42 संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई।

By sawan kumar
मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग का बड़ा अभियान, 42 होटल-हॉस्पिटल को नोटिस

गया जी ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अभिषेक राज / गयाजी -  मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राज्यभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गया जिले में भी व्यापक स्तर पर फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में अस्पतालों और होटलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसके बाद सिनेमा हॉल, अपार्टमेंट, पेट्रोल पंप तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों का भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।

हाईलाइट्स - 

  • मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान शुरू।
  • 73 अस्पतालों और 86 होटलों की जांच में 42 संस्थानों में मिली खामियां।
  • संबंधित संस्थानों को एनओसी लेने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश।
  • नियमों की अनदेखी करने पर भवन सील करने तक की चेतावनी।
  • अगले चरण में सिनेमा हॉल, अपार्टमेंट और पेट्रोल पंपों का भी होगा ऑडिट।

 73 अस्पताल और 86 होटलों की जांच, 42 संस्थानों में मिली खामियां

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव के तहत अब तक जिले के 73 अस्पतालों और 86 होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा चुका है। जांच के दौरान 42 अस्पताल और होटल ऐसे पाए गए, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे संस्थानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग की ओर से संबंधित संस्थानों को प्रपत्र-‘स’ जारी किया गया है, ताकि वे निर्धारित अवधि के भीतर कमियों को दूर कर सकें।

 नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, भवन भी हो सकते हैं सील

अमन कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर भवनों को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें - चीफ नहीं, चीप मिनिस्टर हैं सम्राट चौधरी : दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला

संबंधित सामग्री

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

डोभी प्रखंड की नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को कुएं के अंदर मोटर पंप लगाने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

गया में पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा

गया में पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के राजा बीघा के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक किसान की मौत हो गई।

Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

गया शहर के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भैरव स्थान गोदावरी निवासी करण कुमार (16) नदी में डूब गया।<br/><br/>

नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं गया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी।<br/><br/>