भारत-म्यांमार रिश्तों को नई उड़ान! आज बोधगया पहुंचेंगे राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग, महाबोधि मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग आज बोधगया पहुंचकर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उनकी इस यात्रा को भारत-म्यांमार संबंधों को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा

By sawan kumar

भारत-म्यांमार रिश्तों को नई उड़ान! आज बोधगया पहुंचेंगे राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग, महाबोधि मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

आज बोधगया पहुंचेंगे राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

रोहित कुमार ( संवाददाता ) / पटना -   म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज बिहार के गया जिले के बोधगया पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर बिहार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह लगभग 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11 बजे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर जाएंगे, जहां अपने शिष्टमंडल के साथ करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना और मंदिर परिसर का परिभ्रमण करेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके स्वागत के लिए गया पहुंच सकते हैं। बोधगया प्रवास के बाद राष्ट्रपति सीधे दिल्ली रवाना होंगे।

हाईलाइट्स - 

  • म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग आज बोधगया पहुंचेंगे।
  • सुबह 9 बजे गया एयरपोर्ट और 11 बजे महाबोधि मंदिर जाने का कार्यक्रम।
  • शिष्टमंडल के साथ करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना और परिभ्रमण करेंगे।
  • राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गया और बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
  • भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत यात्रा को अहम माना जा रहा है।

भारत-म्यांमार संबंधों को नई मजबूती देने वाली यात्रा

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर (MAHASAGAR)’ नीति में म्यांमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अप्रैल 2026 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार गए थे और राष्ट्रपति मिन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी पहुंचाई थीं। विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति मिन की यह यात्रा भारत और म्यांमार के रिश्तों को नई गति देने और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

भारत दौरे का बदला कार्यक्रम, फिर भी जारी रहेगी आधिकारिक यात्रा

म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पहले उनका कार्यक्रम 1 जून को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन में भाग लेने का था। हालांकि अफ्रीकी महाद्वीप के कुछ देशों में इबोला वायरस के प्रकोप के कारण चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। चूंकि IBCA सम्मेलन भी उसी आयोजन के साथ प्रस्तावित था, इसलिए उसे भी टाल दिया गया। इसके बावजूद राष्ट्रपति मिन का भारत दौरा जारी रखा गया है। बोधगया में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे 2 जून को मुंबई जाएंगे, जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें - बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

संबंधित सामग्री

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

डोभी प्रखंड की नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को कुएं के अंदर मोटर पंप लगाने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

गया में पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा

गया में पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के राजा बीघा के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक किसान की मौत हो गई।

Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

गया शहर के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भैरव स्थान गोदावरी निवासी करण कुमार (16) नदी में डूब गया।<br/><br/>

नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध राइफल बरामद

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं गया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी।<br/><br/>