पटना में सीवर सफाई का नया युग: अब खतरनाक मेनहोल में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मी, आएंगी हाई-टेक स्कैवेंजर मशीनें

पटना नगर निगम मेनहोल और सीवर सफाई को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए हाई-टेक मशीनें खरीदने जा रहा है। साथ ही मानसून में आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त उपकरण भी तैनात किए जाएंगे।

By sawan kumar

पटना में सीवर सफाई का नया युग: अब खतरनाक मेनहोल में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मी, आएंगी हाई-टेक स्कैवेंजर मशीनें

पटना में सीवर सफाई का नया युग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  पटना नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। अब मेनहोल और सीवर की सफाई के लिए कर्मचारियों को खतरनाक परिस्थितियों में उतरकर काम नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए निगम छह अत्याधुनिक मेनहोल स्कैवेंजर मशीनें खरीदने की तैयारी में है, जिन्हें अलग-अलग अंचलों में एक-एक कर तैनात किया जाएगा। इन मशीनों की खरीद गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।ॉ

हाईलाइट्स - 

  • पटना नगर निगम मेनहोल सफाई के लिए 6 स्कैवेंजर मशीनें खरीदेगा 
  • सफाई कर्मियों को अब खतरनाक सीवर में नहीं उतरना पड़ेगा 
  • मशीनों में कैमरा, सेंसर और रोबोटिक आर्म की सुविधा होगी 
  • GeM पोर्टल के जरिए होगी आधुनिक मशीनों की खरीद 
  • मानसून के लिए 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर और 20 कंक्रीट ब्रेकर भी शामिल 

हाई-टेक मशीनों से सुरक्षित सफाई कार्य

इन स्कैवेंजर मशीनों में आधुनिक कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे, जो सीवर के अंदर की स्थिति की निगरानी के साथ-साथ जहरीली गैसों का भी पता लगाएंगे। इनमें मौजूद रोबोटिक आर्म इंसानी हाथों की तरह काम करेगा और मेनहोल के अंदर जमा कचरे को सुरक्षित रूप से बाहर निकालेगा। इससे सफाई कार्य अधिक प्रभावी होने के साथ-साथ सफाई कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

मानसून को लेकर अतिरिक्त तैयारी

नगर निगम मानसून को देखते हुए आपात स्थितियों से निपटने की भी तैयारी कर रहा है। इसके तहत 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर और 20 कंक्रीट ब्रेकर मशीनें खरीदी जाएंगी। हाल की बारिश में पेड़ गिरने से कई जगहों पर आवागमन बाधित हुआ था, ऐसे में ये मशीनें सभी अंचलों में उपलब्ध रहेंगी ताकि पेड़ हटाने और सड़क साफ करने का काम तेजी से किया जा सके।

इसे भी पढ़ें - तुम्हारा चाल-चरित्र ठीक नहीं… कहकर पिता ने बेटी का गला दबाया, फिर नदी में फेंका शव

संबंधित सामग्री

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>