श्रावणी मेला और बाढ़ तैयारियों पर CM सम्राट चौधरी की हाईलेवल बैठक, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

बिहार सरकार ने श्रावणी मेला और संभावित बाढ़-सूखा को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय में हाईलेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आपदा राहत तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर

By sawan kumar
श्रावणी मेला और बाढ़ तैयारियों पर CM सम्राट चौधरी की हाईलेवल बैठक, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

श्रावणी मेला और बाढ़ तैयारियों पर CM सम्राट चौधरी की हाईलेवल बैठक

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) / पटना - बिहार में आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और संभावित बाढ़-सूखा की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई वरिष्ठ मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हाईलाइट्स - 

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हाईलेवल समीक्षा बैठक
  • श्रावणी मेला में सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर
  • बाढ़ और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत तैयारी की समीक्षा
  • अधिकारियों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश
  • श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने पर सरकार का फोकस
     

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

बैठक में ट्रैफिक कंट्रोल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

बाढ़ और सूखा से निपटने की तैयारी तेज

इसके अलावा बैठक में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखा की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को राहत शिविर, दवाइयों, स्वच्छता व्यवस्था, फसल क्षति आकलन और राहत राशि वितरण की तैयारी पहले से पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं ko बेहतर सुविधाएं मिलें और बाढ़ प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री सचिवालय के पास तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की जोरदार टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे

संबंधित सामग्री

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>