मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

2026 की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: 97.72% इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

वर्ष 2026 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत राज्य में मतदाताओं के इन्यूमरेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है.

By Ark Sahuliyar
2026 की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: 97.72% इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
वर्ष 2026 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत राज्य में मतदाताओं के इन्यूमरेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2,64,63,236 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से 2,64,54,725 (99.97 प्रतिशत) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अब तक 2,18,55,891 मतदाताओं द्वारा भरे और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है. इन सभी मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.

आंकड़ों के मुताबिक, 40,04,817 इन्यूमरेशन फॉर्म अब तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं. इनमें 7,43,658 (2.81 प्रतिशत) मृत मतदाता, 12,77,539 (4.83 प्रतिशत) ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनका पता नहीं चल सका या जो अनुपस्थित पाए गए. इसके अलावा 15,12,910 (5.72 प्रतिशत) मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 4,09,474 (1.55 प्रतिशत) मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से ही मतदाता के रूप में पंजीकृत पाए गए हैं. वहीं, 61,236 (0.23 प्रतिशत) मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया.

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अब तक कुल 2,58,60,708 इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं का 97.72 प्रतिशत है. शेष प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- दहेज हत्या मामले में ट्रायल फेस किया आरोपी पति मुकेश कुमार साक्ष्य के अभाव में बरी

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल