राज्यसभा में भी TMC तिनका-तिनका बिखर रहा है. अब प्रकाश चिक बड़ाइक ने उच्च सदन से दिया इस्तीफा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
राज्यसभा में भी TMC तिनका-तिनका बिखर रहा है. अब प्रकाश चिक बड़ाइक ने उच्च सदन से दिया इस्तीफा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी पर आफत आई हुई है. एक-एक कर ममता बनर्जी के 'सिपाही' उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. सिर्फ मेयर, पार्षद, विधायक और लोकसभा सांसद ही नहीं, राज्यसभा सांसदों का भी पार्टी से नाता तोड़ना जारी है. पहले सुखेंदु और फिर सुष्मिता देव के बाद अब राज्यसभा से प्रकाश चिक बड़ाइक ने इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी की पार्टी को तीन झटके लगने के बाद राज्यसभा से न सिर्फ पार्टी की संख्या कम हो रही है, बल्कि विपक्ष की ताकत भी उच्च सदन में कम होती जा रही है.

प्रकाश चिक बड़ाइक ने इस्तीफे में लिखा: “मैं इसके जरिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए. राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिली सभी तरह की मदद और सहयोग के लिए मैं उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों ने प्रकाश चिक बराइक से बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर जब प्रश्न किया तब उन्होंने इतना ही कहा “यह तो समय ही बताएगा।”

यह भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में एडवोकेट जनरल ने हाई कोर्ट में सील कवर केस डायरी पेश की, 3 हफ्ते बाद सुनवाई

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को बताया अहंकारी, कहा- जनता बदलाव चाहती थी

बांकीपुर उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को बताया अहंकारी, कहा- जनता बदलाव चाहती थी

बांकीपुर उपचुनाव पर टीएमसी सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ने का काम किया है।  

भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुआ एंटी पेपर लीक बिल 2026, ध्वनिमत से हुई वोटिंग 

भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुआ एंटी पेपर लीक बिल 2026, ध्वनिमत से हुई वोटिंग 

संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामे और तीखी बहस के बीच लोकसभा ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' यानी एंटी पेपर लीक बिल को ध्वनि मत से पारित कर दिया.

बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: TMC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 440 करोड़ रुपये फ्रीज, कई ठिकानों पर छापेमारी

बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: TMC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 440 करोड़ रुपये फ्रीज, कई ठिकानों पर छापेमारी

टीएमसी से जुड़े बैंक खातों की जांच तेज, वित्तीय लेन-देन और फंडिंग के स्रोत की पड़ताल में जुटी एजेंसी