हवाई अड्डों का विकास

झारखंड में 122.04 करोड़ से 6 एयरपोर्ट किए जाएंगे विकसित, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर होगा खर्च

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने सदन में दी जानकारी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
झारखंड में 122.04 करोड़ से 6 एयरपोर्ट किए जाएंगे विकसित, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर होगा खर्च

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  झारखंड के विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी खबर है. राज्य के छह हवाई अड्डों  का विकास आरसीएस-उड़ान योजना के तहत होगा. यह जानकारी झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में दी. सांसद परिमल नथवाणी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड के जिन हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा उनमें बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर और डाल्टनगंज शामिल है. परिमल नथवाणी ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्र सरकार राज्य के जिन छह हवाई अड्डों का विकास कर रही है, उनमें से दो हवाई अड्डों का विकास के बाद परिचालन शुरू भी हो चुका है. दो अन्य हवाई अड्डों का विकास कार्य पूरा हो चुका है. 

जमशेदपुर और देवघर हवाई अड्डे परिचालनरत है. बोकारो और दुमका का विकास कार्य पूरा हो चुका है. चूंकि  हजारीबाग और डाल्टनगंज के लिए झारखंड सरकार भूमि उपलब्ध नहीं करा पाई है इसलिए इसके विकास में विलम्ब हो रहा है. झारखंड में हवाईअड्डा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए स्वीकृत 122.04 करोड़ रुपये की राशि में अब तक 117.61 करोड़ रुपये का व्यय हो चुके हैं.

यह भी ढ़ें: धनबाद में 25 जगहों पर चल रही है ईडी की छापेमारी!

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा