Sonauli Border Smuggling

Sonauli Border Smuggling: सोनौली बॉर्डर पर तस्करों की आपसी भिड़ंत से फूटा भांड! विदेशी कद्दू बीज बरामद

भारत-नेपाल सीमा सोनौली क्षेत्र में नेपाल के रास्तों से विदेशी कद्दू के बीजों की बड़े पैमाने पर की जा रही तस्करी का भांडाफोड़ हुआ है।

By : विकास जैन
Sonauli Border Smuggling: सोनौली बॉर्डर पर तस्करों की आपसी भिड़ंत से फूटा भांड! विदेशी कद्दू बीज बरामद

Sonauli Border Smuggling: सोनौली बॉर्डर पर तस्करों की आपसी भिड़ंत से फूटा भांड! विदेशी कद्दू बीज बरामद

राजेश जायसवाल, महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा सोनौली क्षेत्र में नेपाल के रास्तों से विदेशी कद्दू के बीजों की बड़े पैमाने पर की जा रही तस्करी का भांडाफोड़ हुआ है। आपसी खींचतान में तस्करों के गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक तस्कर की मुखबिरी पर पुलिस और कस्टम विभाग की टीम ने छापेमारी कर 260 बोरी अवैध विदेशी कद्दू बीज बरामद किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक और चालक को गिरफ्तार किया है। 

अवैध गोदाम में डंप किया जा रहा था माल

नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने के लिए तस्करों द्वारा पगडंडी रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा था। नेपाल से कद्दू के बीज छोटी-छोटी खेप में लाकर सीमावर्ती इलाकों के गुप्त गोदामों में डंप किए जाते थे, ताकि वहां से बड़े ट्रकों में लादकर देश के प्रमुख शहरों में भेजा जा सके। सोनौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि श्याम काट पुल के पास स्थित एक कथित अवैध गोदाम में भारी मात्रा में कद्दू के बीज रखे गए हैं और उन्हें डीसीएम ट्रक पर लोड किया जा रहा है।

260 बोरी बीज जब्त

पुलिस और कस्टम विभाग की टीम ने ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से डीसीएम ट्रक पर लादी जा रही कद्दू के बीज की कुल 260 बोरियां बरामद की गईं। मौके से टीम ने डीसीएम ट्रक को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चालक की पहचान विनोद कुमार, निवासी आगरा के रूप में हुई है। बरामद माल और ट्रक पर कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तस्करों के विवाद से खुला राज

सूत्रों के मुताबिक, नेपाल से भारत लाए गए इस कीमती कद्दू बीज के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर तस्करों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर एक तस्कर ने पुलिस और कस्टम विभाग को अवैध गोदाम और ट्रक लोडिंग की लोकेशन दे दी, जिसके बाद इस तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हो गया।