Bhopal Railways Bharti: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने केन्द्रीयकृत रोजगार सूचना के तहत स्टेशन मास्टर के कुल 1,265 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत भोपाल रेलवे मंडल में 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
तिथियां और आवेदन शेड्यूल
आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार: 28 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक
कंप्यूटर आधारित परीक्षा: तिथि की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर अलग से की जाएगी।
पात्रता, आयु सीमा और वेतनमान
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। (25 नवंबर 2026 तक स्नातक पूरा होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के अपीयरिंग छात्र पात्र नहीं हैं)।
आयु सीमा (01.01.2027 के अनुसार): 20 से 33 वर्ष। नियमानुसार एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान: पे-मैट्रिक्स लेवल 6 (सातवां वेतन आयोग)। प्रारंभिक मूल वेतन ₹35,400/- प्रति माह, इसके अतिरिक्त केंद्रीय भत्ते लागू।
मेडिकल मानक: अभ्यर्थियों का मेडिकल स्टैंडर्ड A-2 बिना चश्मे के दूरदृष्टि 6/9 होना आवश्यक है। लेसिक सर्जरी करा चुके अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
ज़ोन-वाइज़ पदों का विवरण
मुंबई मंडल: 177 पद
जम्मू-श्रीनगर मंडल: 122 पद
चेन्नई मंडल: 119 पद
भोपाल मंडल: 49 पद
चयन प्रक्रिया और आवेदन
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें: अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर सबसे पहले 'Create an Account' के माध्यम से पंजीकरण करें और अपना आवेदन पत्र जमा करें। रेलवे भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए मुख्य वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in का अवलोकन करें।