Chanderi Viral Video

Chanderi Viral Video: उफनती पुलिया पर यात्रियों से भरी बस निकालने का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रदेश के कई जिलों की नदियां और नाले उफान पर है। प्रशासन लगातार लोगों को सावधान रहने की चेतावनी देता आ रहा है...

By : विकास जैन
Chanderi Viral Video: उफनती पुलिया पर यात्रियों से भरी बस निकालने का वीडियो वायरल

Chanderi Viral Video: उफनती पुलिया पर यात्रियों से भरी बस निकालने का वीडियो वायरल

संजय श्रोत्रिय, चंदेरी: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रदेश के कई जिलों की नदियां और नाले उफान पर है। प्रशासन लगातार लोगों को सावधान रहने की चेतावनी देता आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला चंदेरी-पिछोर मार्ग पर स्थित हंसारी खेरा गांव का है, जहां उफनती पुलिया पर करीब तीन फीट पानी बहने के बावजूद एक बस चालक ने 50 से अधिक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस को पानी के तेज बहाव के बीच उतार दिया।

तेज बहाव में उतारी भरी बस

मिली जानकारी के अनुसार हंसारी खेरा गांव के पास रपटा/पुलिया पर लगातार बारिश के कारण नाले का पानी उफान पर था। पुलिया के ऊपर करीब तीन फीट तेज पानी का बहाव था और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हुई थीं। इसके बावजूद बस चालक ने यात्रियों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया और रफ्तार के साथ बस को उफनते पानी में घुसा दिया। बस जैसे ही पुलिया के बीच पहुंची, पानी के तेज थपेड़ों से यात्री सहम गए और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

वायरल वीडियो से खुली लापरवाही 

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह जरा सी चूक होने पर बस उफनते नाले में बह सकती थी। किस्मत से बस पुलिया पार कर गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

कार्रवाई की मांग

मानसून के दौरान प्रशासन द्वारा बार-बार अपील की जा रही है कि उफनते नदी-नालों को पार न करें। इसके बावजूद बस चालकों द्वारा बरती जा रही इस तरह की लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर बस और उसके चालक की पहचान कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।

संबंधित सामग्री

Chanderi Gufa: MP के चंदेरी में मिली रहस्यमयी विशाल गुफा, मचा हड़कंप

Chanderi Gufa: MP के चंदेरी में मिली रहस्यमयी विशाल गुफा, मचा हड़कंप

ऐतिहासिक शहर चंदेरी के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान फर्श के नीचे एक रहस्यमयी विशाल गुफा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Aug 01, 2026