Bhopal Doctor Protest Update

Bhopal Doctor Protest: डॉक्टरों पर वाटर कैनन मामले में दो पुलिसकर्मी पर कार्रवाई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

By : विकास जैन
Bhopal Doctor Protest: डॉक्टरों पर वाटर कैनन मामले में दो पुलिसकर्मी पर कार्रवाई

Bhopal Doctor Protest: डॉक्टरों पर वाटर कैनन मामले में दो पुलिसकर्मी पर कार्रवाई

Bhopal Doctor Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग के सचिव को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉक्टर

बीते मंगलवार को प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल वल्लभ भवन पहुंचा, जहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। डॉक्टरों ने पुलिसिया बल प्रयोग के दोषियों पर कार्रवाई और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग रखी। हालांकि, सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। धरने पर बैठे डॉक्टरों ने संवाद ही समाधान है का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप कर मांगों पर निर्णय लेने की अपील की है।

अस्पतालों में OPD बंद, JDA का समर्थन

बता दें कि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के समर्थन के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं और इलेक्टिव ऑपरेशन पूरी तरह बंद रहे। सोमवार रात से ही डॉक्टर कमला पार्क की सड़क पर जमे हुए हैं। ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाएं जारी हैं।