Amethi Kalikan Dham

Amethi Kalikan Dham: कलेक्टर के बाद SDM पंकज मिश्रा पहुंचे मां कालिकन धाम, लिया जायजा

शारदीय नवरात्र के दौरान मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।

By : विकास जैन
Amethi Kalikan Dham: कलेक्टर के बाद SDM पंकज मिश्रा पहुंचे मां कालिकन धाम, लिया जायजा

Amethi Kalikan Dham: कलेक्टर के बाद SDM पंकज मिश्रा पहुंचे मां कालिकन धाम, लिया जायजा

बृजेश मिश्रा,विवेक सिंह संग्रामपुर (अमेठी): शारदीय नवरात्र के दौरान मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर के निरिक्षण के बाद SDM अमेठी पंकज मिश्रा ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां कालिकन धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग और सुरक्षा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

नवरात्र में बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की भीड़

मां कालिकन धाम में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित रखने, वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निरीक्षण को अहम माना जा रहा है।

निरीक्षण के बाद कार्रवाई पर टिकी निगाहें

SDM पंकज मिश्रा के निरीक्षण के बाद अब श्रद्धालुओं की निगाहें व्यवस्थाओं में होने वाले सुधार पर टिकी हैं। साफ-सफाई, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने से मां कालिकन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।