Bhopal Piplani Murder Suicide Case Shock

भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हथौड़े से हमला, फिर लोगों ने पकड़ा तो पति ने दी जान

भोपाल के पिपलानी इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला किया और बाद में खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हथौड़े से हमला, फिर लोगों ने पकड़ा तो पति ने दी जान

Bhopal News

भोपाल के पिपलानी इलाके में सोमवार को एक घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया। इसके बाद जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया। सड़क पर शुरू हुआ पति-पत्नी का झगड़ा कुछ ही पलों में खून-खराबे में बदल गया।  गुस्से में आए पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद जब आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घायल महिला को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

इंद्रपुरी सी सेक्टर में हुआ खूनी विवाद

दरअसल, यह पूरी घटना थाना पिपलानी क्षेत्र के इंद्रपुरी सी सेक्टर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक दुकान के पास पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही और अचानक पति ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

पत्नी पर हथौड़े से किया हमला

आरोपी की पहचान लक्ष्मण रिछारिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने अपनी पत्नी कल्पना भारती के सिर और शरीर पर हथौड़े से कई वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ताकि वह मौके से भाग न सके।

लोगों ने पकड़ना चाहा तो खुद को चाकू मारा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब लोगों ने लक्ष्मण रिछारिया को घेर लिया, तो उसने खुद को बचाने की कोशिश में चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने खुद पर ही वार कर लिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। पूरे इलाके में घटना की चर्चा बनी हुई है।

स्कूल ड्राइवर था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक लक्ष्मण रिछारिया पिपलानी के 60 क्वार्टर्स बी सेक्टर का रहने वाला था। उसकी पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं। कल्पना भारती उसकी दूसरी पत्नी थी। दोनों कोफ्ता ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मल्टी में रहते थे। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पेशे से एक स्कूल ड्राइवर था। फिलहाल पुलिस दोनों के पारिवारिक विवाद और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

हमीदिया अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही महिला

हमले में गंभीर रूप से घायल कल्पना भारती को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पिपलानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही विवाद की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

डिंडौरी के झनकी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार शाम कार भीड़ में घुस गई। एक ग्रामीण की मौत हुई और चार घायल हैं। गुस्साए लोगों ने कार फूंक दी, पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

Oct 23, 2026
CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026