CRPF Group Centre Amethi

CRPF Group Centre Amethi: सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र अमेठी का द्विवार्षिक निरीक्षण संपन्न

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मध्य सेक्टर के महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार द्वारा दिनांक 21 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, अमेठी का द्विवार्षिक निरीक्षण किया गया।<br/><br/>

By : विकास जैन
CRPF Group Centre Amethi: सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र अमेठी का द्विवार्षिक निरीक्षण संपन्न

CRPF Group Centre Amethi: सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र अमेठी का द्विवार्षिक निरीक्षण संपन्न

शिवपूजन मिश्रा, रामगंज/अमेठी: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मध्य सेक्टर के महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार द्वारा दिनांक 21 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, अमेठी का द्विवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने ग्रुप केन्द्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों, आवासीय परिसर, अस्पताल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्मिकों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्मिकों को अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से प्रस्तुत करने तथा सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

महानिरीक्षक महोदय ने ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा कार्मिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं अभिनव पहलों की सराहना की। उन्होंने कार्मिकों एवं उनके परिवारों के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसी पहलों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। उन्होंने बल के कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सीआरपीएफ की गौरवशाली परंपराओं एवं उच्च व्यावसायिक मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र अमेठी के उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार, नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी के उप महानिरीक्षक डॉ निशीत कुमार, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ मिस मधु बाला, ग्रुप केन्द्र अमेठी के कमाण्डेंट श्री मनीष कुमार मीणा, नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी के कमाण्डेंट श्री विनय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

BSF Jawan Shivkumar Mishra: लद्दाख से गांव पहुंचा BSF जवान शिवकुमार मिश्र का पार्थिव शरीर

BSF Jawan Shivkumar Mishra: लद्दाख से गांव पहुंचा BSF जवान शिवकुमार मिश्र का पार्थिव शरीर

तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। ‘शहीद शिवकुमार मिश्र अमर रहें’ के नारों के बीच बुधवार सुबह बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

Oct 14, 2026
Shiv Shakti Hospital: इलाज में लापरवाही, CMO ने रद्द किया अस्पताल का लाइसेंस 

Shiv Shakti Hospital: इलाज में लापरवाही, CMO ने रद्द किया अस्पताल का लाइसेंस 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल का लाइसेंस 90 दिनों के लिए निलंबित करने के साथ ही अस्पताल सील कर दिया।

Jul 28, 2026