BU Employees Pending Salary matter

बीयू के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, दो साल से लंबित वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान मंजूर

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के करीब 40 कर्मचारियों की दो साल से लंबित वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान को मंजूरी मिल गई है। कुलगुरु अनुपम राजन ने लिया फैसला।

By : संजय चतुर्वेदी
बीयू के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, दो साल से लंबित वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान मंजूर

BU Salary Increment update News

भोपाल। उच्च शिक्षा के एसीएस एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु अनुपम राजन ने विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद तुरंत कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।  
इसके तहत दो वर्षों से लंबित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वेतनवृद्धि और दो वर्षों से लंबित समयमान वेतनमान की स्वीकृति दे दी है। इन निर्णयों से विश्वविद्यालय परिवार में आज हर्ष और उत्साह का माहौल दिखा।

बता दें कि विश्वविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के लगभग 40 कर्मचारी पिछले दो वर्षों से वेतनवृद्धि का इंतजार कर रहे थे। वेतनवृद्धि नहीं होने से कर्मचारी काफी मायूस थे। ऐसे में कुलगुरु अनुपम राजन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बैठक लेकर इस लंबित प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए वेतनवृद्धि लागू करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से पात्र कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कर्मचारियों का बढ़ा मनोबल : सिंह

विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलसचिव डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि राजन के विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है, उसी दिन से कर्मियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है। इस सौगात से विश्वविद्यालय में सकारात्मक कार्य वातावरण निर्मित हुआ है। सिंह ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। कर्मचारियों ने राजन का आभार व्यक्त किया है। 

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026