MP Rajya Sabha BY Election

MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

मध्यप्रदेश की खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर को मतदान होगा।

By : विकास जैन
MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

MP Rajya Sabha BY Election: मध्यप्रदेश की खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। बता दें की केंन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी। 

जानिए पूरा शेड्यूल

26 अक्टूबर: नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 
2 नवंबर: उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 
3 नवंबर: नामांकन पत्रों की जांच होगी। 
5 नवंबर: उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
12 नवंबर: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी।

क्यों खाली हुई सीट?

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन एमपी से राज्यसभा सांसद थे। वे मोदी सरकार में केंन्द्रीय मंत्री के पद पर भी थे। उन्होंने बीते 14 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गई। अब इस रिक्त सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।