Satna MLB School viral video

Satna MLB School: सतना MLB स्कूल में शिक्षकों के बीच 'ढिशुम-ढिशुम', CCTV में कैद 

मध्यप्रदेश के सतना पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई (एमएलबी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्कूल परिसर के भीतर ही दो शिक्षकों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

By : विकास जैन
Satna MLB School: सतना MLB स्कूल में शिक्षकों के बीच 'ढिशुम-ढिशुम', CCTV में कैद 

Satna MLB School: सतना MLB स्कूल में शिक्षकों के बीच 'ढिशुम-ढिशुम', CCTV में कैद 

अमन शुक्ला, सतना: मध्यप्रदेश के सतना पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई (एमएलबी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्कूल परिसर के भीतर ही दो शिक्षकों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों शिक्षक एक-दूसरे से बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद राज्य शिक्षक संघ के जिला संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी और शिक्षक गरीबदास त्रिपाठी के बीच किसी बात को लेकर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान एक शिक्षक ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल

घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें दोनों शिक्षक आपस में उलझते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल जैसे अनुशासित परिसर में शिक्षकों के बीच इस तरह की घटना ने शिक्षा विभाग में भी चर्चा छेड़ दी है। जिस संस्थान में विद्यार्थियों को अनुशासन, संयम और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है, वहीं शिक्षकों के बीच हुई मारपीट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षक ने डीईओ ऑफिस में दिया आवेदन

घटना के बाद शिक्षक गरीबदास त्रिपाठी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने भविष्य में उनके साथ किसी भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में शिक्षक नेता शैलेंद्र त्रिपाठी को जिम्मेदार ठहराया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में राज्य शिक्षक संघ के जिला संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं। माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर विभागीय स्तर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्कूल परिसर में हुई इस घटना को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

संबंधित सामग्री

Satna News: बालिकाओं ने सेना के जवानों के लिए भेजीं राखियां, कलेक्टर को भी बांधी राखी

Satna News: बालिकाओं ने सेना के जवानों के लिए भेजीं राखियां, कलेक्टर को भी बांधी राखी

सतना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय श्यामनगर छात्रावास की बालिकाओं ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की कलाई पर अपने हाथों से बनाई गई राखी बांधी।

Aug 27, 2026
शिक्षा ऐसी हो जो मनुष्य को संवेदनशील और विचारवान बनाएः सुरेश सोनी

शिक्षा ऐसी हो जो मनुष्य को संवेदनशील और विचारवान बनाएः सुरेश सोनी

ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन हुआ। चरित्र निर्माण, रोजगारपरक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर रहेगा विशेष जोर।

May 05, 2026