CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में जिस समाज में महिलाओं का आदर और सम्मान किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है, लेकिन जहां जहां महिलाओं का अपमान होता है, वह स्थान नरक के समान हो जाता है।
नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि कोई भी समाज महिलाओं की शक्ति और उनकी गरिमा का सम्मान किए बिना विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सीएम योगी ने साफ कहा है कि प्रदेश की बेटियों, बहनों और सभी महिलाओं की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है।
आमजन से महिला सम्मान की अपील
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि एक सभ्य समाज वही है जो महिलाओं के प्रति हमेशा सम्मानजनक दृष्टिकोण रखे और उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहे।