RGIPT hostels inaugurated

RGIPT hostels inaugurated : उपमुख्यमंत्री मौर्य ने RGIPT में छात्रावासों का किया उद्घाटन, वितरित किए स्वीकृति पत्र

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी के जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) पहुंचे।

By : विकास जैन
RGIPT hostels inaugurated : उपमुख्यमंत्री मौर्य ने RGIPT में छात्रावासों का किया उद्घाटन, वितरित किए स्वीकृति पत्र

RGIPT hostels inaugurated : उपमुख्यमंत्री मौर्य ने RGIPT में छात्रावासों का किया उद्घाटन, वितरित किए स्वीकृति पत्र

अंकित पाण्डेय, जायस (अमेठी): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी के जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) पहुंचे। उन्होंने संस्थान में नवनिर्मित एससी बोस, होमी भाभा एवं विद्यासागर छात्रावासों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 1.20 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छात्रावासों के लोकार्पण के साथ हुआ। आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने संस्थान की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों और नवनिर्मित छात्रावासों की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए छात्रावासों से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी और उनकी शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसके युवा, वैज्ञानिक और शोधकर्ता होते हैं। भारत विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरजीआईपीटी के छात्र-छात्राओं से पेट्रोलियम, ऊर्जा संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत, ग्रीन फ्यूल, जैव ईंधन और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में नए शोध एवं नवाचार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र भविष्य की प्रमुख जरूरतों में से एक है। भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विद्यार्थियों को शोध आधारित शिक्षा अपनाने और देशहित में तकनीकी समाधान विकसित करने पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरजीआईपीटी जैसे संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को तैयार करने वाली प्रयोगशालाएं हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा, तकनीकी विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस परियोजना का शिलान्यास करती है, उसका समयबद्ध लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाता है।

मुख्यमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आवास, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ओदारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य के घर जाकर उन्हें स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मटियारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Jais RGIPT: आरजीआईपीटी में आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, तीन छात्रावासों का करेंगे उद्घाटन

Jais RGIPT: आरजीआईपीटी में आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, तीन छात्रावासों का करेंगे उद्घाटन

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) के जायस परिसर में रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे।

Sep 06, 2026