Bageshwar Dham Rath Yatra

Bageshwar Dham Yatra: हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालें रथ यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

छतरपुर के बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशाल 'रथ यात्रा' निकालने का ऐलान किया है।

By : विकास जैन
Bageshwar Dham Yatra: हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालें रथ यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

Bageshwar Dham Yatra: हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालें रथ यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

Bageshwar Dham Rath Yatra: छतरपुर के बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशाल 'रथ यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा करीब 5 दिनों तक चलेगी और करीब 500 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी।

गढ़ा से शुरू होगी रथ यात्रा

इस यात्रा का शुभारंभ छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से होगा। इसके बाद रथ यात्रा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और आसपास के जिलों एवं क्षेत्रों पन्ना, अजयगढ़, अमानगंज, पवई, सागर, दमोह, हटा और टीकमगढ़ से होते हुए वापस गढ़ा में संपन्न होगी। यात्रा में देश भर से बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

रात्रि में लगेगी जनअदालत

यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम स्थल पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। हर पड़ाव पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, रात्रि हवन और धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भी सामाजिक समरसता और सनातन धर्म के प्रचार के लिए यात्राएं निकाल चुके हैं।