Moradabad News

Moradabad News: भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किए गए डॉक्टर विशेष गुप्ता

शिक्षा, बाल अधिकार संरक्षण और समाजसेवा क्षेत्र में करीब चार दशकों से योगदान देने वाले  माने शिक्षाविद्, समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित भारत प्रतिभा सम्मान–2026 से सम्मान

By : विकास जैन
Moradabad News: भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किए गए डॉक्टर विशेष गुप्ता

Moradabad News: भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किए गए डॉक्टर विशेष गुप्ता

नरेश भारद्वाज, मुरादाबाद: शिक्षा, बाल अधिकार संरक्षण और समाजसेवा क्षेत्र में करीब चार दशकों से योगदान देने वाले  माने शिक्षाविद्, समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित भारत प्रतिभा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित भव्य भारत प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 के दौरान दिया गया है। 

महान हस्तियों ने दिया सम्मान

समारोह में भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने डॉ. गुप्ता को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर शिक्षा, समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की।

भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल ने किया आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल द्वारा किया गया। संस्था कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत पंजीकृत है तथा नीति आयोग दर्पण में भी पंजीकृत है। समारोह का उद्देश्य देशभर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, प्रशासन, उद्योग, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।

कौन है डॉ. विशेष गुप्ता?

आपको बता दें कि डॉ. विशेष कुमार गुप्ता वर्तमान में विद्या भारती (अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान), पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। लगभग 37 वर्षों के शिक्षण अनुभव तथा 30 वर्षों से अधिक के शोध एवं सामाजिक जीवन में उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वे उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

संबंधित सामग्री

Moradabad Teachers Day: DPS मुरादाबाद में शिक्षक दिवस की भव्य धूम: गुरुओं का हुआ सम्मान 

Moradabad Teachers Day: DPS मुरादाबाद में शिक्षक दिवस की भव्य धूम: गुरुओं का हुआ सम्मान 

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मुरादाबाद के प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 'शिक्षक दिवस' के सुअवसर पर एक भव्य और गरिमामयी समारोह का आयोजन किय

Sep 05, 2026
Moradabad News: मुरादाबाद के डॉ. विशेष गुप्ता को मिलेगा &quotभारत प्रतिभा सम्मान 2026&quot  

Moradabad News: मुरादाबाद के डॉ. विशेष गुप्ता को मिलेगा &quotभारत प्रतिभा सम्मान 2026&quot  

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ विशेष गुप्ता को दिल्ली के कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में 20 जुलाई को राष्ट्रीय..

Jul 18, 2026