Sangrampur News

Sangrampur News: मेरी सेवा, मेरा संकल्प में दो विभागों की ही लगी प्रदर्शनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरी सेवा, मेरा संकल्प’ सात दिवसीय शिविर का समापन फीका रहा।

By : विकास जैन
Sangrampur News: मेरी सेवा, मेरा संकल्प में दो विभागों की ही लगी प्रदर्शनी

Sangrampur News: मेरी सेवा, मेरा संकल्प में दो विभागों की ही लगी प्रदर्शनी

विवेक सिंह, संग्रामपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरी सेवा, मेरा संकल्प’ सात दिवसीय शिविर का समापन फीका रहा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में करीब 16 विभागों की सहभागिता प्रस्तावित थी, लेकिन समापन अवसर पर केवल महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने ही स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। 14 विभागों के स्टॉल नहीं लगने से आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शिविर में प्रतिदिन गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम कराए। गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। भोजन में मोटा अनाज, हरी सब्जियां, दूध और दलिया समेत पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने भी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी

शिविर की शुरुआत में विभिन्न विभागों की सहभागिता से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन समापन के दौरान अधिकांश विभागों के स्टॉल न लगने से लोगों को निराशा हुई। योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे कई लोग बिना जानकारी के ही लौट गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है तो सभी संबंधित विभागों को सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए थी। लोगों ने कहा कि विभागों की गैरमौजूदगी से आयोजन महज औपचारिकता बनकर रह गया।