Amethi News

Amethi News: छीड़ा में नेत्र शिविर में 275 मरीजों की जांच, धौरहरा में कलश यात्रा और भागवत कथा शुरू

छीड़ा में नेत्र शिविर में 275 मरीजों की जांच, धौरहरा में कलश यात्रा और भागवत कथा शुरू

By : विकास जैन
Amethi News: छीड़ा में नेत्र शिविर में 275 मरीजों की जांच, धौरहरा में कलश यात्रा और भागवत कथा शुरू

Amethi News: छीड़ा में नेत्र शिविर में 275 मरीजों की जांच, धौरहरा में कलश यात्रा और भागवत कथा शुरू

अंकित पाण्डेय, भादर (अमेठी): भादर ब्लॉक के छीड़ा स्थित पंचायत भवन में बुधवार को सती महारानी जनकल्याण समिति की ओर से अमेठी आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 275 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और उपचार दिया गया। जांच के दौरान 22 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया।

शिविर में समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना समिति की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य जांच के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई

कार्यक्रम के दौरान आवास, पेंशन, बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर जनसमस्या समाधान गोष्ठी भी आयोजित की गई। समिति की ओर से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि आगे भी विभिन्न न्याय पंचायतों में इस तरह के शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। 
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विनोद कुमार कन्नौजिया, दिलीप विश्वकर्मा, कौशल दुबे, सुरेंद्र वर्मा और विकास तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

धौरहरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विवेक सिंह, संग्रामपुर, अमेठी। धौरहरा गांव में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

मुख्य यजमान इंद्र बहादुर सिंह के आवास पर बने पंडाल से कलश यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए गांव की गलियों से गुजरे। यात्रा शीतला माता मंदिर पहुंची। यहां दर्शन-पूजन के बाद गांव की परिक्रमा की गई। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञशाला स्थित पंडाल पहुंचे। प्रयागराज स्थित शंकराचार्य आश्रम के कथा वाचक देवव्रत जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, चंडी यज्ञ और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक आयोजनों से पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा है। इसे धार्मिक अनुष्ठान का औपचारिक शुभारंभ माना जाता है। कलश यात्रा में समर बहादुर सिंह, अनंत बहादुर सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, सुनील सिंह, अतुल सिंह, सनी सिंह, शुभम सिंह, राजवीर सिंह, विजय कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह और गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।