सोया तेल मिल में लगी आग, 150 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

सोया तेल मिल में लगी आग, 150 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

By : स्वदेश डेस्क
सोया तेल मिल में लगी आग, 150 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

भोपाल। आजाद मार्किट में स्थित एक सोया मिल में आज सुबह आग लग गई। तेल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आग तेजी से भड़क गई। जिससे तीन मंजिला इमारत में रहने वाले 40 से ज्यादा लोग आग में फंस गए। शहर के 3 फायर स्टेश्नों से मौके पर पहुंची 7 गाड़ियों और रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू कर सभी को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।  

जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी निवासी रमेश कुमार चावला की शंकर सोया तेल मिल आजाद मार्केट में है। तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे मिल और ऊपर लोग रहते हैं। जिसमें आज सुबह करीब 8 बजे आग लग गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने आसपास के करीब 100 से ज्यादा रहवासियों से उनके मकान खाली करा लिए। दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही की भीषण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

बताया जा रहा है की आग दुकान के बाहर लगे बिजली मीटर में लगी थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। तारों का जाल होने के कारण आग फैल गई। इससे कई बार धमाके भी हुए।पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं से संबंधी विषयों पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रीफिंग देने के लिए IPS अधिकारी तरुण नायक

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026
पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

शैक्षणिक गुणवत्ता और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Nov 17, 2026