राजगढ़। खिलचीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात हरियाली गांव में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से पोटली में बंधी पांच मृत मोर जब्त की गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात गांव में दबिश देकर पर्वतसिंह पिता लक्ष्मण मोंगिया, फूलसिंह पिता किशनलाल वर्मा निवासी बामनगांव को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पोटली में बंधी पांच मृत मोर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।