Vijendra Singh Jadon Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से ग्वालियर के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे है।
विजेंद्र सिंह जादौन बीजेपी के लोकप्रिय नेता माने जाते थे। वे ग्वालियर नगर निगम के सभापति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। ग्वालियर-चंबल अंचल में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा उनके निधन पर कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।