Garima Singh Gorakhpur

Garima Singh Gorakhpur: 100 करोड़ का टारगेट और करोड़ों का फ्रॉड!, गोरखपुर स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी गिरफ्तार

मैं अप्रैल तक अरबपति बनूंगी, मेरे सभी लोन माफ हो जाएंगे, धन्यवाद भगवान... डायरी के पन्नों पर लिखे यह शब्द किसी अच्छे कार्य का हिस्सा नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक शातिर मंशा का सच..

By : विकास जैन
Garima Singh Gorakhpur: 100 करोड़ का टारगेट और करोड़ों का फ्रॉड!, गोरखपुर स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी गिरफ्तार

Garima Singh Gorakhpur: 100 करोड़ का टारगेट और करोड़ों का फ्रॉड!, गोरखपुर स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी गिरफ्तार

डॉ. अतुल मोहन सिंह: मैं अप्रैल तक अरबपति बनूंगी, मेरे सभी लोन माफ हो जाएंगे, धन्यवाद भगवान... डायरी के पन्नों पर लिखे यह शब्द किसी अच्छे कार्य का हिस्सा नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक शातिर मंशा का सच हैं। गोरखपुर में स्टेशन अधीक्षक की बेटी गरिमा सिंह ने अमीर बनने की चाह में ऐसा जाल बुना कि लोन दिलाने और कर्ज माफ कराने के नाम पर 10 से अधिक लोगों से 1.67 करोड़ रुपये हड़प लिए। गोरखपुर की एम्स थाना पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गरिमा सिंह और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

डायरी में लिखा था 100 करोड़ कमाने का टारगेट

पुलिस जांच के दौरान गरिमा सिंह के पास से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें वह रोजाना अपने अमीर बनने के सपने और पैसा कमाने के लक्ष्य लिखा करती थी। डायरी के पन्नों पर लिखा था कि अप्रैल से मई के बीच उसका लक्ष्य 100 करोड़ रुपये कमाने का है और उसके सारे लोन खत्म हो जाएंगे। इसी सनक में उसने लोगों को ठगने का रास्ता चुन लिया।

 

ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम

गरिमा सिंह ने लोन पास करवाने और बैंक से कर्ज माफ कराने का लालच देकर 10 से ज्यादा लोगों को अपने झांसे में लिया। इस तरह उसने कुल 1.67 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इस पूरे खेल में उसके पिता जो गोरखपुर में स्टेशन अधीक्षक हैं भी शामिल पाए गए। जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एम्स थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता-पुत्री दोनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप कन्या इण्टर कॉलेज एवं महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर, गोरखपुर के...

Oct 17, 2026
Janata Darshan Gorakhpur:  जनता दर्शन में DM दीपक मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Janata Darshan Gorakhpur: जनता दर्शन में DM दीपक मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Oct 15, 2026
CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में रविकिशन पर चुटकी ली। बच्चों को कविता सुनाई और यूपी की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्टार्टअप पर बात की।

Sep 28, 2026
Gorakhpur Teachers Day: महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Gorakhpur Teachers Day: महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

महाराणा प्रताप महिला पी.जी. कॉलेज रामदत्तपुर, गोरखपुर में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 'शिक्षक दिवस' समार

Sep 05, 2026
UP News: नीति आयोग की ABP रैंकिंग में बांसगांव नंबर वन, गोरखपुर को मिला डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

UP News: नीति आयोग की ABP रैंकिंग में बांसगांव नंबर वन, गोरखपुर को मिला डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

नीति आयोग की जनवरी से मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर का बांसगांव ब्लॉक नंबर वन रहा। उपलब्धि पर डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है।

Aug 12, 2026