Maihar News

Maihar News: शासकीय हाई स्कूल तिलौरा बना तालाब, मजबूर छात्र-छात्राएं

मैहर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिलौरा में थोड़ी सी बारिश ने शासकीय हाई स्कूल तिलौरा की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

By : विकास जैन
Maihar News: शासकीय हाई स्कूल तिलौरा बना तालाब, मजबूर छात्र-छात्राएं

Maihar News: शासकीय हाई स्कूल तिलौरा बना तालाब, मजबूर छात्र-छात्राएं

Maihar News: मैहर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिलौरा में थोड़ी सी बारिश ने शासकीय हाई स्कूल तिलौरा की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बारिश के बाद स्कूल परिसर में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को मजबूरी में पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोई ठोस इंतजाम नहीं

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार तिलौरा सरपंच सूरज कोल को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय परिसर में लाखों रुपये खर्च कर पेवर ब्लॉक तो लगवाए गए, लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण हर बारिश में यही स्थिति निर्मित हो जाती है।

मजबूर छात्र-छात्राएं

जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस तरह पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाए और विद्यालय परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

Maihar News: बहन के घर जन्मदिन में शामिल होने जा रहे तीन बच्चे नदी में बहे

Maihar News: बहन के घर जन्मदिन में शामिल होने जा रहे तीन बच्चे नदी में बहे

मैहर जिले में अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र में शनिवार रात नदी पार करते समय दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए।

Aug 16, 2026
Bhopal School Holiday: भारी बारिश के बीच भोपाल में स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी

Bhopal School Holiday: भारी बारिश के बीच भोपाल में स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी

भोपाल में भारी बारिश के चलते 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। जानें किन स्कूलों पर लागू है आदेश और ऑनलाइन क्लास को लेकर क्या निर्देश हैं।

Aug 12, 2026