MP Vacancies 2026: मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार, प्रदेश में खाली पड़े लगभग 1 लाख से अधिक पदों में से 85 हजार पदों पर वर्ष 2026 में सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है।
यह भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार ने विभागों में पिछले एक दशक से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को दोबारा चालू किया है। पहले चरण में करीब 1 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति के कारण खाली हुए पदों को भरा जाएगा।
इन विभागों होगी भर्ती
डिप्टी कलेक्टर:17 पद
डीएसपी: 18 पद
नायब तहसीलदार: 4 पद
जनपद CEO: 15 पद
विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी: 39 पद
राज्य वन सेवा: 36 पद
सहायक प्राध्यापक: 949 पद
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी: 107 पद
सहायक निदेशक: 71 पद
ITI ट्रेनिंग ऑफिसर: 868 पद
वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक: 2062 पद
स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य: 329 पद
नर्सिंग ऑफिसर: 2099 पद
हॉस्पिटल असिस्टेंट: 1041 पद
ग्रुप-2 सब ग्रुप-1, कृषि विस्तार अधिकारी: 2784 पद
सूबेदार और सब इंस्पेक्टर: 507 पद
पुलिस आरक्षक: 7500 पद
सूबेदार और ASI: 655 पद
ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के पटवारी (दिव्यांग), ASI मंडी, मंडल संयोजक: 2506 पद
उप अंकेक्षक, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक: 2506 पदों पर भर्ती होगी।