BMC Guidelines

BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर नगर निगम ने पहली बार गाइड लाइन जारी की है।

By : विकास जैन
BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

BMC Guidelines: राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर नगर निगम ने पहली बार गाइड लाइन जारी की है। निगम अधिकारियों का मानना है कि दुर्गा विसर्जन और रावण दहन के दौरान भीड़ अधिक होती है। ऐसे में कोई अनहोनी नही हो, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कुछ गाइड लाइन जारी की गई है। ताकि प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन आयोजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 

दुर्गा विसर्जन गाइड लाइन 

प्रतिमाओं का विसर्जन केवल लिस्टेड घाट या कुंड में ही होगा। इनमें रानी कमलापति, खटलापुरा, प्रेमपुरा, भदभदा, हथाईखेड़ा, शाहपुरा और मालीखेड़ी घाट शामिल हैं। विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय-सीमा में ही निकालें। घाट पर गहरे पानी में स्वयं न उतरें। निगम के तैनात दल एवं क्रेन की सहायता लें। पूजन सामग्री, फूल-मालाएं एवं प्लास्टिक घाट पर रखे निर्धारित पात्रों में ही डालें।

रावण दहन गाइड लाइन 

रावण दहन स्थल के चारों ओर मजबूत बेरिकेडिंग कर दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखेंगे।, पुतलों में केवल लाइसेंसशुदा एवं निर्धारित मात्रा की आतिशबाजी का उपयोग करेंगे।, बिजली की हाईटेंशन लाइन, आवासीय भवन, पेट्रोल पंप और संकरी गलियों के पास दहन न करें।, दहन के समय फायर वाहन मौके पर रहेंगे। ताकि, दहन के बाद अवशेष को पूरी तरह बुझाया जाए।, बच्चों एवं बुजुर्गो को दहन स्थल के अत्यधिक निकट न जाने दें।