MP Bjp Meeting: मध्यप्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की एक हाई लेवल बैठक आज होने जा रही है। यह बड़ी बैठक सीएम हाउस में शुरू हो चुकी है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमपी प्रभारी बिप्लब कुमार देब मुख्य रूप से शामिल है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद है।
सोशल मीडिया व इन्फ्लुएंसर्स से संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमपी प्रभारी बिप्लब कुमार देब शाम 4 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया पदाधिकारियों और इन्फ्लुएंसर्स की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
संगठन कामकाज और रणनीतियों पर होगी चर्चा
सीएम हाउस में होने वाली इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री , प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को बुलाया गया है। खबरों के अनुसार बैठक में संगठन के कामकाज और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी।