indore-hingot-war-turra-kalangi-20-injured

Indore Hingot War: इंदौर में परंपरा का अनोखा संग्राम: हिंगोट युद्ध में भिड़े तुर्रा-कलंगी दल, 20 योद्धा घायल

इंदौर के गौतमपुरा में दिवाली के अगले दिन पारंपरिक हिंगोट युद्ध हुआ। तुर्रा और कलंगी दल के योद्धाओं ने जलते हिंगोट से मुकाबला किया। करीब 20 योद्धा घायल हुए।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Hingot War: इंदौर में परंपरा का अनोखा संग्राम: हिंगोट युद्ध में भिड़े तुर्रा-कलंगी दल, 20 योद्धा घायल

Indore Hingot War

इंदौर। दिवाली के अगले दिन इंदौर के गौतमपुरा में एक बार फिर मालवा की सदियों पुरानी हिंगोट युद्ध परंपरा देखने को मिली। शाम होते ही मैदान में तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा ढाल, हिंगोट से भरे झोले और जलती हुई बांस की कीमचियां लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जलते हिंगोट की बौछार हुई। इस पारंपरिक मुकाबले में करीब 20 योद्धा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस युद्ध को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे थे। मुकाबले के दौरान योद्धा एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट फेंकते रहे। कई बार जलती हुई कीमचियां दर्शकों की तरफ भी पहुंचीं, जिससे लोग खुद को बचाते नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

युद्ध समाप्त होने के बाद दोनों दलों के योद्धा अपनी ढाल लेकर घर लौटे। उनकी ढालों पर अलग-अलग संदेश लिखे हुए थे। एक ढाल पर लिखा था, 'हमसे व्यवहार बनाओगे तो अगला त्योहार मनाओगे।' वहीं एक अन्य ढाल पर 'स्वच्छ मेव जयते' का संदेश नजर आया।

364 दिन दोस्ती, एक दिन होता है मुकाबला

हिंगोट युद्ध से लौटे योद्धा ऋषि ने बताया कि तुर्रा और कलंगी दल के बीच साल के 364 दिन दोस्ती और भाईचारा रहता है। सिर्फ एक दिन इस पारंपरिक युद्ध में दोनों दल एक-दूसरे के सामने उतरते हैं। योद्धाओं के लिए यह मुकाबला डर का नहीं, बल्कि उत्साह और परंपरा से जुड़ाव का हिस्सा है।

युद्ध में शामिल लोगों ने बताया कि उन्हें इस खेल में डर नहीं लगता, बल्कि इसमें हिस्सा लेने का अलग ही आनंद मिलता है। हालांकि, मुकाबले के दौरान घायल होने वाले योद्धाओं को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाता। इलाज का पूरा खर्च उन्हें खुद उठाना पड़ता है। 

सीसीटीवी कैमरों से होती रही निगरानी, मैदान में तैनात रहीं एंबुलेंस

हिंगोट युद्ध के दौरान मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनके जरिए पूरे मुकाबले पर लगातार नजर रखी गई। एसडीओ संघ हित सम्राट ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया गया। किसी भी योद्धा के घायल होने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भी तैनात थीं।

विधायक ने किया हिंगोट युद्ध का मैदान बढ़ाने का वादा

विधायक मनोज पटेल ने हिंगोट युद्ध को क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा बताया। उन्होंने मुकाबले के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिस दल के योद्धा विरोधी टीम के सबसे ज्यादा झोले नष्ट करते हैं, उसे विजेता माना जाता है। उन्होंने हिंगोट युद्ध के मैदान का विस्तार कराने के लिए राशि उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

दिवाली के अगले दिन कैसे शुरू होता है हिंगोट युद्ध?

परंपरा के अनुसार, दिवाली के अगले दिन शाम करीब चार बजे गौतमपुरा का तुर्रा दल और रूणजी का कलंगी दल अपने-अपने निशान लेकर देवनारायण मंदिर पहुंचते हैं। यहां पूजा-दर्शन के बाद दोनों दल युद्ध मैदान में आमने-सामने खड़े होते हैं। मुकाबले की शुरुआत गौतमपुरा के तुर्रा दल की ओर से रूणजी के कलंगी दल पर जलता हुआ हिंगोट फेंकने के साथ होती है। इसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जलते हिंगोट बरसाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। योद्धा अपने बचाव के लिए ढाल का इस्तेमाल करते हैं और विरोधी दल के हिंगोट से भरे झोलों को निशाना बनाते हैं।

क्या है हिंगोट युद्ध की परंपरा?

हिंगोट युद्ध मालवा की प्राचीन लोक परंपराओं में शामिल है। इसे शौर्य, साहस और युद्ध कौशल के प्रदर्शन के रूप में देखा जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला हिंगोट एक विशेष फल होता है, जिसके खोल में बारूद भरकर पारंपरिक तरीके से जलते हुए हिंगोट तैयार किए जाते हैं। गौतमपुरा और रूणजी के तुर्रा-कलंगी दलों के बीच होने वाला यह मुकाबला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को स्थानीय लोग आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाते हैं।

संबंधित सामग्री

धमकियों के आगे नहीं झुके दिलजीत, इंदौर की महफिल में राहत इंदौरी के शेर से भरी हुंकार

धमकियों के आगे नहीं झुके दिलजीत, इंदौर की महफिल में राहत इंदौरी के शेर से भरी हुंकार

धमकियां, विवाद और विरोध के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट आखिरकार आयोजित हुआ

Nov 16, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026