Indore Anadi Tagde

Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपना परचम लहराया है। इंदौर की प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर अनादि तागड़े का लगातार दूसरी...

By : विकास जैन
Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

Indore Anadi Tagde: मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपना परचम लहराया है। इंदौर की प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर अनादि तागड़े का लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से टी-20 और वनडे दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनादि के लिए यह चयन एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, मालवा क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए उज्जैन की अलीना खान ने भी चैलेंजर ट्रॉफी की टीम में अपनी जगह बनाई है।

श्रीलंका शानदार प्रदर्शन, WPL ऑक्शन लिस्ट में भी नाम

अनादि तागड़े हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बनकर श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतर चुकी हैं, जहां उन्होंने गेंद और बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया था। इतना ही नही अनादि का नाम आगामी महिला प्रीमियर लीग की नीलामी सूची में भी शामिल किया गया है, जिससे उनके पेशेवर क्रिकेट करियर को एक नई ऊंचाई मिलने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, नीलामी सूची में जगह बनाना किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने की पक्की गारंटी नहीं होता, लेकिन यह उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर मुहर जरूर लगाता है।

बिलासपुर के लुहणू मैदान पर भिड़ेंगी टीमें

महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में कुल चार टीमें भाग लेंगी। लीग मैच 30 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को होगा। 

इंदौर की अनादि और उज्जैन की अलीना के इस चयन से मालवा क्षेत्र की उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।