Kartikeya Singh Chauhan

Kartikeya Singh Chauhan: केंन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अब खेल दुनिया में एंट्री हो गई है। बीते रविवार को राजधानी भोपाल में संपन्न हुए चुनावों में कार्तिकेय चौहान को...

By : विकास जैन
Kartikeya Singh Chauhan:  केंन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष 

Kartikeya Singh Chauhan: केंन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष 

Kartikeya Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अब खेल दुनिया में एंट्री हो गई है। बीते रविवार को राजधानी भोपाल में संपन्न हुए चुनावों में कार्तिकेय चौहान को मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें 2026-2030 के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

क्या बोले कार्तिकेय सिंह?

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कार्तिकेय चौहान ने कहा है कि उनका लक्ष्य वॉलीबॉल खेल को प्रदेश के हर गांव और युवा तक पहुंचाना है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास के लिए जल्द ही मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके तहत हर जिले में खेल को बढ़ावा देने, नई प्रतिभाओं को तराशने, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने और जिला संघों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी

अध्यक्ष: कार्तिकेय सिंह चौहान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनवर खान
उपाध्यक्ष: विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे
महासचिव: सतीश जोशी
कोषाध्यक्ष: विशाल शर्मा
संयुक्त सचिव: डीआर सिंह और राजेश शुक्ला
कार्यकारिणी सदस्य: आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा और रीवा के कृष्णानंद को शामिल किया गया है।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप को मिली मंजूरी

संघ की बैठक के दौरान कई आयु वर्गों में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित कराने को मंजूरी दी गई। नई कार्यकारिणी के सामने अब प्रदेशभर में खेल का दायरा बढ़ाने, जिला संघों को मजबूत करने और उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।