Mohan Cabinet Sankalp

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

By : विकास जैन
Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। इस दौरान सीएम मोहन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे विश्व के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो जितनी बार विधायक बने उतनी बार मुख्यमंत्री, और जितनी बार सांसद बने उतनी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

'वी विल डू इट' का संकल्प

मुख्यमंत्री मोहन ने बताया कि पीएम मोदी की कैबिनेट में 'We will do it' के स्लोगन के साथ ऐतिहासिक फैसले लिए गए। देश के 80 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मुफ्त राशन, जीएसटी, तीन तलाक कानून, नई भारतीय न्याय संहिता, आयुष्मान भारत योजना और धारा 370 की समाप्ति जैसे निर्णय लागू किए गए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 900 कानूनों को समाप्त किया। आज दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन अकेले भारत में हो रहा है।

सीएम मोहन ने आगे बताया कि नई शिक्षा नीति, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाई। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का सफल पुनर्वास देश के गौरव को बढ़ा रहा है।

प्रदेश में रोजगार व पदोन्नति का ऐलान

सीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता UCC को लागू करना पहले असंभव माना जाता था, लेकिन मध्य प्रदेश में 74% मुस्लिम महिलाओं और 40% मुस्लिम पुरुषों ने इसका समर्थन किया है। प्रदेश के विकास पर बात करते हुए सीएम ने बताया कि 85 हजार पदों पर भर्तियां पूरी हो चुकी हैं और 1 लाख नए पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही शासकीय कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति के लिए डीपीसी की प्रक्रिया पुनः शुरू की जा रही है।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला

विपक्षी दलों पर ऐतराज जताते हुए सीएम मोहन ने कहा कि राहुल गांधी बयानबाजी में मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। देवी-देवताओं का अपमान और धार्मिक शब्दों का गलत संदर्भ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में निर्वाचन की परंपरा रही है। यदि राहुल गांधी को देश के निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।