Ladli Behna Yojana Update

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेंगे ₹3000? शिवराज का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

By : विकास जैन
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेंगे ₹3000? शिवराज का बड़ा बयान

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेंगे ₹3000? शिवराज का बड़ा बयान

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में रायसेन जिले के भोजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से संवाद करते हुए बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम के दौरान जब महिलाओं ने राशि बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाने की मांग उठाई, तो शिवराज ने कहा कि तीन हजार रुपये धीरे-धीरे बढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि बहनें गुस्सा हो गईं तो फिर खैर नहीं है।

चलानी ही पड़ेगी योजना

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस योजना को सफलतापूर्वक जारी रखा है और अब हालात ऐसे हैं कि देश या प्रदेश में आने वाली हर सरकार को इस तरह की महिला कल्याण योजनाएं चलानी ही पड़ेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के माध्यम से जब महिलाओं के हाथों में स्वयं के पैसे आए, तो परिवार और समाज में उनका मान-सम्मान काफी बढ़ गया है। हालांकि, 3000 रुपये की राशि मिलने की कोई निश्चित समय-सीमा या तारीख अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने के संकेत जरूर दिए गए हैं।

स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने महिला स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सालाना आमदनी को कम से कम एक लाख रुपये तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण, बैंकों से वित्तीय सहायता और कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सकें।

किसानों की समस्याओं पर चर्चा

भोजपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जुड़ी बिजली और सिंचाई के लिए पानी की समस्याओं को भी से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से चर्चा कर समस्याओं का समाधान निकालेंगे।