Leopard caged Bahraich

Leopard caged Bahraich: शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में फंसकर हुआ कैद

ककरहा वन रेंज क्षेत्र के गोपिया गांव के मजरा राम सहाय पुरवा में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

By : विकास जैन
Leopard caged Bahraich: शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में फंसकर हुआ कैद

Leopard caged Bahraich: शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में फंसकर हुआ कैद

अनुराग गुप्ता,मिहींपुरवा,बहराइच: ककरहा वन रेंज क्षेत्र के गोपिया गांव के मजरा राम सहाय पुरवा में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

पिंजरे में बांधी थी बकरी

ग्रामीणों की शिकायत और तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के अंदर बकरी बांधी गई थी। रविवार रात शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ बकरी की ओर आकर्षित होकर पिंजरे के अंदर पहुंच गया और उसमें कैद हो गया।

​फंसा तेंदुआ, ली राहत की सांस

सुबह तेंदुए के पिंजरे में फंसे होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोग खेतों और गांव के आसपास जाने से भी डर रहे थे। खासकर शाम ढलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग के कब्जे में तेंदुआ

वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ककरहा रेंज कार्यालय ले गयी। वहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए को सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बहराइच में हाल के दिनों में तेंदुओं की लगातार मौजूदगी और कई तेंदुओं के पकड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं।