Datia BJP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने दतिया जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ी नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी नेता माधवेन्द्र सिंह परिहार को दतिया बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर की गई है।
दतिया हार के बाद भंग हुई थी जिला इकाई
आपको बता दें कि हाल ही में हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने अगस्त महीने में हार की समीक्षा के बाद दतिया जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
उपचुनाव में मिली थी जीत
आपको बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों के अंतर से हराया था। घनश्याम सिंह को कुल 66,757 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खाते में 60,741 वोट आए थे।
परिहार बने नए जिला अध्यक्ष
दतिया में नया जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार को बनाया गया है। अब दतिया बीजेपी जिला की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होगी।
