MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश सरकार ने बीते शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए IAS और SAS के कई अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 13 जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा अपर कलेक्टर, एसडीएम/एसडीओ, नगर निगम आयुक्त और कई विभागों के उप सचिव पद पर बड़े पैमाने पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
ग्वालियर-सतना में बदले निगम आयुक्त
ग्वालियर नगर निगम: धार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी को ग्वालियर का नया नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर के पूर्व निगमायुक्त संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम: खंडवा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
भोपाल नगर निगम: दतिया जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल को नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस दंपत्ति का अलग-अलग जिलों में तबादला
तबादला सूची में चर्चित आईएएस अफसरों के नाम भी शामिल हैं। खंडवा में पदस्थ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना का निगमायुक्त बनाया गया है, जबकि उनकी पत्नी और खंडवा की अपर कलेक्टर रहीं सृष्टि देशमुख गौड़ा को जिला पंचायत रीवा का सीईओ नियुक्त किया गया है।
सीईओ और उप सचिव पदस्थापनाएं
संजना जैन: अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, जल संसाधन विभाग।
जगदीश कुमार गोमे: जिला पंचायत सीईओ सिंगरौली से जिला पंचायत सीईओ सागर।
ज्योति शर्मा: जिला पंचायत सीईओ देवास से उप सचिव।
अंजली जोसेफ जोनाथन: जिला पंचायत सीईओ हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)।
नवीत कुमार धुर्वे: जिला पंचायत सीईओ टीकमगढ़ से जिला पंचायत सीईओ देवास।
काजल जावला: जिला पंचायत सीईओ बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र।
अभिषेक सराफ: जिला पंचायत सीईओ बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास।
विवेक के. व्ही: जिला पंचायत सीईओ सागर से सीईओ, जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA)।
सौम्या आनंद: जिला पंचायत सीईओ श्योपुर से जिला पंचायत सीईओ सीधी।
इन्हें मिली जिला पंचायत की कमान
ऐश्वर्य वर्मा: जिला पंचायत सीईओ, खंडवा
कार्तिकेय जायसवाल: जिला पंचायत सीईओ, श्योपुर
विशाल धाकड़: जिला पंचायत सीईओ, टीकमगढ़
अर्पित गुप्ता: जिला पंचायत सीईओ, बड़वानी
तनुश्री मीणा: जिला पंचायत सीईओ, बालाघाट
आशीष: अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर
सोनाली देव: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन
ये सहायक कलेक्टर बने SDO
आशीष कुमार (बीना),अनिकेत शांडिल्य (बैहर), आकाश अग्रवाल (मझौली), पाटिल आशीष अशोक (कुक्षी), सुशिर कृष्ण श्रीराम (देवसर), कुलदीप पटेल (बिछिया), जमादार फरहान इरफान (शाहपुरा), ठाकरे ऋषिकेश विजय (बिजावर) और नवकिरण कौर (डबरा) की कमान सौंपी है।
SAS अधिकारियों के तबादले
अनुपमा चौहान: सीईओ जिला पंचायत शाजापुर से अपर कलेक्टर हरदा।
शैलेंद्र सिंह: सीईओ जिला पंचायत सीधी से सीईओ जिला पंचायत छतरपुर।
मेहताब सिंह गुर्जर: उप सचिव, खनिज साधन विभाग।
गणेश कुमार जायसवाल: अपर संचालक जनसंपर्क से सीईओ जिला पंचायत बैतूल।
श्रद्धा शुक्ला: अपर कलेक्टर, खंडवा।