Yogi Cabinet Decision

Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम, लिए बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई बड़े और ऐतिहासिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि...

By : विकास जैन
Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम, लिए बड़े फैसले

Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम, लिए बड़े फैसले

Yogi Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई बड़े और ऐतिहासिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि गौतमबुद्धनगर में बन रहे जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, भदोही जिले का नाम बदल कर संत रविदासनगर भदोही करने और किसानों, स्टार्टअप्स तथा एआई मिशन से जुड़े कई फैसलों को हरी झंडी दी गई।

जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम 

नोएडा/गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी ने कहा है कि  गुजरात सीएम व देश के पीएम के रूप में समर्पित सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर यूपी मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अभिनंदन किया। सीएम योगी ने कहा कि काशी और मां गंगा के साथ पीएम मोदी का आत्मीय रिश्ता उत्तर प्रदेश के कायाकल्प का आधार बना है।

भदोही जिले का बदला नाम 

योगी कैबिनेट ने भदोही जिले का नाम परिवर्तित कर 'संत रविदासनगर भदोही' किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके अलावा राज्य में उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना व क्रियान्वयन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026 और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम-2026 को मंजूरी दी गई। मैनपुरी के शिकोहाबाद-भोगांव राज्य मार्ग SH-84 को फोरलेन में चौड़ा करने के बजट और उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 को लागू करने का फैसला लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पास हुआ।

65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पश्चिम यूपी में 15 अक्टूबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक और पूर्वी यूपी में 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक। प्रदेश भर में 8 क्रय एजेंसियों द्वारा 4,500 केंद्रों के माध्यम से 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसान भुगतान एवं पारदर्शिता के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।