Alcohol smuggling from Nepal

Alcohol smuggling from Nepal: नेपाल में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 742 बोतल ओल्ड मंग रम बरामद

भारत और नेपाल के बीच शराब की कीमतों में अंतर का फायदा उठाकर सीमा पार शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है।

By : विकास जैन
Alcohol smuggling from Nepal: नेपाल में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 742 बोतल ओल्ड मंग रम बरामद

Alcohol smuggling from Nepal: नेपाल में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 742 बोतल ओल्ड मंग रम बरामद

राजेश जायसवाल, महराजगंज: भारत और नेपाल के बीच शराब की कीमतों में अंतर का फायदा उठाकर सीमा पार शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। नेपाल में महंगी शराब और कैसीनो, होटलो में विदेशी ब्रांड की मदिरा की मांग के बीच भारतीय क्षेत्र से शराब की तस्करी भारी पैमाने पर की जा रही है। नेपाल के नवलपरासी जिले में 742 बोतल ओल्ड मंग रम शराब बरामद होने के बाद शराब की अवैध आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम) जिले के सुस्ता नगरपालिका क्षेत्र के महलबाड़ी स्थित अंदरूनी सड़क खंड पर मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 11 बोरियों में रखी गई रम की कुल 742 बोतलें शराब बरामद की गईं। पुलिस ने मामले को अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा बताया है। बरामद शराब की कीमत नेपाली मुद्रा में करीब 14 लाख 84 हजार रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई की जानकारी नेपाल पुलिस के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मदन थापा ने दी। हालांकि, बरामद शराब भारतीय क्षेत्र से किस रास्ते नेपाल पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इस संबंध में नेपाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी का एक बड़ा कारण दोनों देशों में कीमतों का अंतर माना जाता है। भारत में अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध शराब को नेपाल में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की संभावना तस्करों को आकर्षित करती है। नेपाल के कैसीनो और पर्यटन से जुड़े प्रतिष्ठानों में महंगी शराब की मांग भी इस कारोबार को बढ़ावा देने वाला संभावित कारक मानी जा रही है। अब यह जांच का विषय है कि बरामद शराब नेपाल तक कैसे पहुंची, इसकी आपूर्ति किसने की और इसके पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। नेपाली पुलिस की कार्रवाई के बाद भारतीय सीमा क्षेत्र में भी निगरानी और जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।