Sagar Sharab Kand

Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

बंड़ा और विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

By : विकास जैन
Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

Sagar Sharab Kand: बंड़ा और विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी भागने के प्रयास में घायल हो गया।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा और विनायका जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी मनीष लोधी की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन मालथौन क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम जब घेराबंदी कर धरपकड़ कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

​आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश मनीष लोधी घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसका साथी आशीष साहू भी मौके से भागने की कोशिश में चोटिल हो गया।

​दो कट्टे और कारतूस जब्त

घटनास्थल से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 कारतूस और एक बेसबॉल का डंडा बरामद किया है। मुठभेड़ के तुरंत बाद दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच और साक्ष्यों का संकलन कराया जा रहा है। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना शुरू कर दी गई है।