Ramghat Fair

Ramghat Fair: रामघाट मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा के लिए लगेंगे CCTV कैमरे

संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा में रविवार को रामघाट विकास सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले विशाल मेले और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव...

By : विकास जैन
Ramghat Fair: रामघाट मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा के लिए लगेंगे CCTV कैमरे

Ramghat Fair: रामघाट मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा के लिए लगेंगे CCTV कैमरे

कुलदीप शुक्ला, अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा में रविवार को रामघाट विकास सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले विशाल मेले और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए।

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने, घाट व परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच निर्माण और दुकानदारों के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित करने पर सहमति बनी। समिति ने तैयारियां समय से पूरी करने के लिए आगे भी बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया।

बैठक में समिति अध्यक्ष अनुपम मिश्र, संरक्षक आशुतोष मिश्र, कोषाध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप सिंह, संयोजक प्रभाकर उपाध्याय, विधिक सलाहकार कैलाश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने बताया कि संरक्षक रामकुमार पाल ने फोन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। समिति ने मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।