Mohan Cabinet Meeting

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, होंगे अहम फैसले 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है।

By : विकास जैन
Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, होंगे अहम फैसले 

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, होंगे अहम फैसले 

MP Cabinet Meeting:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव 'इंदौर-भोपाल-जबलपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर' का माना जा रहा है। 

बिछेगा उद्योगों का जाल

प्रदेश में पहली बार इंदौर, भोपाल और जबलपुर को जोड़ने वाले करीब 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के दोनों और औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार की मंशा है कि एक्सप्रेस-वे केवल आवागमन का जरिया न रहकर नए उद्योगों और निवेश की स्थापना का मजबूत आधार बने।

क्या करेगी SPV कंपनी?

यदि कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो सरकार इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एक अलग कंपनी स्पेशल पर्पस व्हीकल का गठन करेगी। इस कंपनी का मुख्य कार्य सड़क के आसपास उद्योगों के लिए उपयुक्त और प्राइम लैंड तलाशना होगा। कंपनी को भूमि अधिग्रहण से जुड़े विशेष अधिकार भी दिए जा सकते हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी

आगामी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' से पहले उद्योग विभाग इस एक्सप्रेस-वे के आसपास जमीनों की उपलब्धता और बेहतर रोड कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाश रहा है। मंजूरी के एक साल के अंदर नए औद्योगिक क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया जाएगा।

एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्ताव

सांदीपनि स्कूल बस किराया
महिला एवं बाल विकास विभाग