Mother Dairy Milk Price Hike

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

By : विकास जैन
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने भी प्रदेश में अपने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी के अलग-अलग वैरिएंट के दामों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है, और ये नई दरें 14 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।

तीन दिनों में तीन ब्रांड्स ने बढ़ाई कीमतें

प्रदेश में दूध की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है। 12 नवंबर को सबसे पहले अमूल ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके आब 14 नवंबर को इसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े ब्रांड सांची ने भी आज से दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। और अब मदर डेयरी ने भी अपने सभी वैरिएंट की कीमतों में इजाफा करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। 

इन शहरों में पड़ेगा सीधा असर

मदर डेयरी की मध्य प्रदेश में रोजाना सप्लाई लगभग 1.5 लाख लीटर है, जिसके चलते इस फैसले का असर देखने को मिलेगा। अकेले राजधानी भोपाल में मदर डेयरी की प्रतिदिन खपत करीब 25 हजार लीटर है। भोपाल के अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी मदर डेयरी के दूध की नियमित सप्लाई होती है। कीमतें बढ़ने से इन सभी शहरों के लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026
MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है...

Nov 08, 2026